Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षित और जागरूक युवाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी : सतीश महाना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शिक्षित और जागरूक युवाओं की राजनीति में भागीदारी जरूरी : सतीश महाना

लखनऊ, 5 जुलाई 2026। सतीश महाना ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार युवाओं का राजनीति में आगे आना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वस्थ लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद और संसदीय मर्यादा सर्वोपरि होनी चाहिए। वे यंग इंडिया पार्लियामेंट-2026 (कानपुर चैप्टर) के उद्घाटन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) की युवा इकाई यंग इंडियंस द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Advertisement Box

सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस और आधुनिक तकनीक आधारित हो चुकी है। सदन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अध्यक्ष की अनुमति के बिना कोई सदस्य अपनी बात नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा और सुचारु संचालन के लिए उदारता और सख्ती, दोनों का संतुलित समावेश आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा का कार्य केवल सत्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि विभिन्न समितियों, प्रशासनिक गतिविधियों और अन्य संसदीय कार्यों के माध्यम से पूरे वर्ष चलता रहता है। जनप्रतिनिधियों को सदन के भीतर प्रभावी ढंग से अपनी बात रखनी चाहिए, क्योंकि सदन में व्यक्त विचार सीधे जनता तक पहुंचते हैं। केवल वॉकआउट से जनता तक प्रभावी संदेश नहीं पहुंचता। आज का मतदाता अपने विधायक का प्रदर्शन देखना चाहता है, केवल शोर-शराबा नहीं।

महाना ने कहा कि कार्यक्रम का संचालन वास्तविक विधानसभा की कार्यवाही की तर्ज पर किया गया, जिसमें प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधायी कार्यवाही और विधेयक पारित करने जैसी प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

उन्होंने युवाओं से कहा कि यंग इंडिया पार्लियामेंट जैसे मंच लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं और नेतृत्व की जिम्मेदारियों को समझने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, संवाद कौशल और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल अगले पांच वर्षों के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं। हमें भी वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया और संसदीय कार्यवाही का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीआईआई यंग इंडियंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, कानपुर चैप्टर के चेयर संचित अग्रवाल, सह-अध्यक्ष यश अग्रवाल, सीआईआई उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं स्टेट हेड आलोक शुक्ला सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp