Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान के पचपदरा में HPCL रिफाइनरी का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

राजस्थान के पचपदरा में HPCL रिफाइनरी का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया

यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। यानी एक ही परिसर में कच्चे तेल की रिफाइनिंग के साथ-साथ उससे पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। इस कॉम्प्लेक्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन है।

Advertisement Box

इस रिफाइनरी में राजस्थान के मंगला टर्मिनल से 15 लाख टन कच्चे तेल के साथ-साथ 75 लाख टन आयातित कच्चे तेल की रिफाइनिंग की जाएगी।

इसके लिए मुंद्रा बंदरगाह से 487 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन सीधे रिफाइनरी तक बिछाई गई है, जिससे रूस और खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल की भी यहां कुशलतापूर्वक रिफाइनिंग की जा सकेगी।

यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर बाधित हो रही सप्लाई चेन के बीच ऊर्जा आपूर्ति को अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp