Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वैश्विक शराब बाजार में गिरावट के संकेत, भारत बन रहा सबसे बड़ा ग्रोथ हब

भारत बन रहा सबसे बड़ा ग्रोथ हब
भारत बन रहा सबसे बड़ा ग्रोथ हब
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। वैश्विक शराब उद्योग में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक समय था जब शराब कंपनियां अमेरिका, यूरोप और चीन जैसे बड़े बाजारों पर सबसे ज्यादा निर्भर थीं, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। मार्केट रिसर्च फर्म IWSR की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 10 वर्षों में वैश्विक स्तर पर शराब की खपत में गिरावट देखी जा सकती है। इसके बावजूद भारत इस उद्योग के लिए एक मजबूत और उभरते हुए बाजार के रूप में सामने आ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और चीन जैसे देशों में शराब की खपत में कमी आने की आशंका है। इसकी प्रमुख वजह बढ़ती महंगाई, जीवनशैली में बदलाव और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता मानी जा रही है। खासकर युवा पीढ़ी पहले की तुलना में कम शराब का सेवन कर रही है, जिससे इन विकसित बाजारों में मांग लगातार कमजोर पड़ती दिख रही है।

Advertisement Box

इसके विपरीत भारत में स्थिति बिल्कुल अलग है। यहां तेजी से बढ़ती युवा आबादी, बढ़ती आय और शहरीकरण ने शराब उद्योग को नई रफ्तार दी है। जैसे-जैसे लोगों की आमदनी बढ़ रही है, उपभोक्ता सस्ते उत्पादों के बजाय प्रीमियम और ब्रांडेड अल्कोहल की ओर रुख कर रहे हैं। IWSR के आंकड़ों के अनुसार भारत में बेवरेज अल्कोहल की बिक्री पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है और यह रुझान आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

वैश्विक मांग में गिरावट के बीच बड़ी अंतरराष्ट्रीय शराब कंपनियां अब भारत को अपने सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट के रूप में देख रही हैं। कई कंपनियां भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रही हैं और प्रीमियम सेगमेंट पर विशेष ध्यान दे रही हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2032 तक भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शराब बाजार बन सकता है, जो वैश्विक उद्योग की दिशा बदलने वाला संकेत माना जा रहा है।

हालांकि भारत में इस उद्योग के विस्तार के साथ कई चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं। अलग-अलग राज्यों के अलग नियम, उच्च टैक्स संरचना, जटिल लाइसेंसिंग व्यवस्था और सख्त नियंत्रण नीतियां कंपनियों के लिए बड़ी बाधा हैं। कुछ राज्यों में शराबबंदी और प्रतिबंधात्मक नीतियां भी इस सेक्टर की ग्रोथ को प्रभावित करती हैं।

इन चुनौतियों के बावजूद भारत का बढ़ता उपभोक्ता आधार और बदलती जीवनशैली वैश्विक शराब उद्योग के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है।

<span style=वैश्विक शराब बाजार में गिरावट के संकेत, भारत बन रहा सबसे बड़ा ग्रोथ हब">
आज फोकस में

वैश्विक शराब बाजार में गिरावट के संकेत, भारत बन रहा सबसे बड़ा ग्रोथ हब

पासवर्ड भूलने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानिए सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान उपाय
आज फोकस में

पासवर्ड भूलने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानिए सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान उपाय

फिर साथ लड़ेंगे ‘यूपी के लड़के’? 2027 से पहले सपा-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों ने बदला सियासी गणित
आज फोकस में

फिर साथ लड़ेंगे ‘यूपी के लड़के’? 2027 से पहले सपा-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों ने बदला सियासी गणित

फैटी लिवर से बचाव में कारगर हो सकती हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी
आज फोकस में

फैटी लिवर से बचाव में कारगर हो सकती हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी

संपादकीय: ग्रेट निकोबार-विकास, रक्षा और प्रकृति के बीच संतुलन की परीक्षा
आज फोकस में

संपादकीय: ग्रेट निकोबार-विकास, रक्षा और प्रकृति के बीच संतुलन की परीक्षा

संपादकीय: बशीर बद्र-जब ग़ज़ल महलों से निकलकर आम ज़िंदगी की आवाज़ बनी
आज फोकस में

संपादकीय: बशीर बद्र-जब ग़ज़ल महलों से निकलकर आम ज़िंदगी की आवाज़ बनी

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp