
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत पद्म सम्मानित विभूतियों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन के साथ ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के तहत उत्तर प्रदेश के पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रबुद्धजनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने पद्म सम्मान प्राप्त विभूतियों का अभिनंदन करते हुए उनसे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। भाजपा नेतृत्व ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के अनुभव एवं सुझाव राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पार्टी के अनुसार, ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों से संपर्क स्थापित कर उनके विचारों एवं सुझावों को संगठन और जनसेवा के कार्यों से जोड़ना है।









