Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement Box

बैठक में प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। इसके लिए सभी पदाधिकारी जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं और लोगों के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा एवं विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करने पर भी विशेष जोर दिया गया। नितिन नवीन ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आपसी मतभेद, गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन में एकता, समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाए, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp