
Written by
Bureau Report
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आत्मीय स्वागत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बी.एल. संतोष तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी अतिथियों को पंचशील अंकित अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। सौहार्दपूर्ण माहौल में चाय-नाश्ते के दौरान संगठन एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।









