
Written by
Bureau Report
लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का भव्य स्वागत, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया आभार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बी.एल. संतोष की ऊर्जावान उपस्थिति और कुशल मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रदेश में और अधिक सशक्त होगा तथा संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलेगी।









