Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पासवर्ड भूलने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानिए सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान उपाय

SECURITY
SECURITY
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ पासवर्ड हमारी ऑनलाइन पहचान की सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर सोशल मीडिया और ऑफिस अकाउंट तक हर जगह पासवर्ड जरूरी है। हालांकि कई अकाउंट्स होने के कारण लोग अक्सर ऐसे पासवर्ड बना लेते हैं जो या तो बहुत आसान होते हैं या इतने कठिन कि बाद में खुद ही याद नहीं रहते।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर पासवर्ड साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान निशाना होते हैं। जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, नाम या 123456 जैसे कॉमन पासवर्ड कुछ ही सेकंड में हैक किए जा सकते हैं। दूसरी ओर, जटिल पासवर्ड भूल जाने पर उपयोगकर्ताओं को बार-बार पासवर्ड रीसेट करने की परेशानी झेलनी पड़ती है।

Advertisement Box

ऐसे में मजबूत और याद रखने योग्य पासवर्ड बनाना बेहद जरूरी है। इसके लिए किसी पसंदीदा वाक्य या यादगार घटना को आधार बनाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर किसी वाक्य के शुरुआती अक्षरों को लेकर उसमें अंक और विशेष चिन्ह जोड़कर एक मजबूत पासवर्ड तैयार किया जा सकता है। यह तरीका न केवल सुरक्षा बढ़ाता है बल्कि पासवर्ड को याद रखना भी आसान बनाता है।

सुरक्षा विशेषज्ञ चार या उससे अधिक अलग-अलग शब्दों को मिलाकर लंबा पासफ्रेज बनाने की सलाह देते हैं। लंबी पासफ्रेज साइबर हमलावरों के लिए तोड़ना अपेक्षाकृत कठिन होती हैं। इसके अलावा सामान्य शब्दों में कुछ अक्षरों की जगह अंक या विशेष चिन्ह जोड़ने से सुरक्षा का स्तर और बढ़ जाता है।

यदि किसी व्यक्ति को कई पासवर्ड याद रखने में दिक्कत होती है, तो पासवर्ड मैनेजर उपयोगी साबित हो सकते हैं। ये सभी पासवर्ड को एन्क्रिप्टेड रूप में सुरक्षित रखते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑटोफिल की सुविधा देते हैं। साथ ही, नई पासकी तकनीक भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है, जिसमें पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निशन या डिवाइस लॉक के माध्यम से सुरक्षित लॉगिन किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का उपयोग करके साइबर धोखाधड़ी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा के लिए यह छोटी सावधानियां बेहद महत्वपूर्ण हैं।

<span style=पासवर्ड भूलने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानिए सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान उपाय">
आज फोकस में

पासवर्ड भूलने की समस्या से मिलेगा छुटकारा, जानिए सुरक्षित पासवर्ड बनाने के आसान उपाय

फिर साथ लड़ेंगे ‘यूपी के लड़के’? 2027 से पहले सपा-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों ने बदला सियासी गणित
आज फोकस में

फिर साथ लड़ेंगे ‘यूपी के लड़के’? 2027 से पहले सपा-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों ने बदला सियासी गणित

फैटी लिवर से बचाव में कारगर हो सकती हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी
आज फोकस में

फैटी लिवर से बचाव में कारगर हो सकती हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी

संपादकीय: ग्रेट निकोबार-विकास, रक्षा और प्रकृति के बीच संतुलन की परीक्षा
आज फोकस में

संपादकीय: ग्रेट निकोबार-विकास, रक्षा और प्रकृति के बीच संतुलन की परीक्षा

संपादकीय: बशीर बद्र-जब ग़ज़ल महलों से निकलकर आम ज़िंदगी की आवाज़ बनी
आज फोकस में

संपादकीय: बशीर बद्र-जब ग़ज़ल महलों से निकलकर आम ज़िंदगी की आवाज़ बनी

नेहरू: मिथक, राजनीति और इतिहास की सच्चाई
आज फोकस में

नेहरू: मिथक, राजनीति और इतिहास की सच्चाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp