Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

TMC में दरार के बाद नए नाम-निशान, ममता गुट को ‘फुटबॉल’, रितब्रता गुट को ‘लिफाफा

TMC में बगावत
TMC में बगावत
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों गुटों के लिए नए नाम और अलग-अलग चुनाव चिन्ह तय कर दिए हैं। आयोग के अंतरिम आदेश के मुताबिक ममता बनर्जी के गुट को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है, जबकि रितब्रता बनर्जी के गुट का नाम ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ रखा गया है।

दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए गए हैं। ममता बनर्जी के गुट को ‘फुटबॉल प्लेयर’ और रितब्रता बनर्जी के गुट को ‘लिफाफा (Envelope)’ चुनाव चिन्ह मिला है। यह व्यवस्था फिलहाल अंतरिम है और आगे आयोग के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

Advertisement Box

बताया गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी विवाद बढ़ गया था। इसके बाद दोनों गुटों ने पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश किया। विवाद चुनाव आयोग तक पहुंचने के बाद आयोग ने ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ के नाम और पार्टी के पारंपरिक ‘दो फूल और घास’ वाले चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया था।

उपचुनाव से पहले मांगे गए थे विकल्प

आयोग ने दोनों पक्षों से आगामी उपचुनाव के लिए तीन-तीन वैकल्पिक नाम और चुनाव चिन्ह सुझाने को कहा था। आयोग ने स्पष्ट किया था कि प्रस्तावित नाम मौजूदा ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ से अलग होना चाहिए, जबकि चुनाव चिन्ह निर्दलीय उम्मीदवारों और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए उपलब्ध चिन्हों की सूची से चुना जाना था।

रितब्रता बनर्जी ने आयोग के फैसले के बाद कहा कि उनके गुट ने सामूहिक रूप से तीन नाम प्रस्तावित किए थे। इनमें से ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘लिफाफा’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

पश्चिम बंगाल के रेजीनगर और नंदीग्राम में छह अक्टूबर को उपचुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में दोनों गुटों के लिए नए नाम और चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतरने का रास्ता साफ हो गया है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp