Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबाला में नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने कार से युवती को कुचला, हादसे के बाद बोला- “मैं परेशान था”

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबाला में नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने कार से युवती को कुचला, हादसे के बाद बोला- “मैं परेशान था”

हरियाणा के अंबाला में काली पलटन पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 24 वर्षीय निकिता बजाज की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Box

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि एक हेड कॉन्स्टेबल ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चलाते हुए पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर लगने से निकिता सड़क पर गिर गईं, जिसके बाद आरोपी ने कार से उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि वह “परेशान” था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मेडिकल जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वह नशे में था या नहीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp