
बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर एक्शन में BCCI
KKR से मुस्तफिज़ुर रहमान को रिलीज़ करने के निर्देश, IPL 2026 से बाहर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करें।
सूत्रों के अनुसार, BCCI ने साफ तौर पर केकेआर प्रबंधन को बता दिया है कि मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर किया जाए। इस फैसले के बाद अब यह तय हो गया है कि मुस्तफ़िज़ुर रहमान IPL 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।
BCCI ने फैसले की पुष्टि की
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इस निर्णय की पुष्टि करते हुए ANI से कहा कि बोर्ड ने केकेआर को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। हालांकि, इस फैसले के पीछे की विस्तृत वजहों पर बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
IPL में बड़ा फैसला
मुस्तफ़िज़ुर रहमान इससे पहले आईपीएल में कई फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेल चुके हैं और अपनी स्लोअर गेंदों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन BCCI के इस कदम को आईपीएल 2026 से पहले एक सख्त और अहम निर्णय माना जा रहा है।









