Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी, IBET Expo 2026 की तैयारियां तेज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी, IBET Expo 2026 की तैयारियां तेज

IBET Expo 2026 निवेश, नवाचार और हरित ऊर्जा का बनेगा सबसे बड़ा मंच : ए. के. शर्मा

कृषि अपशिष्ट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक नेतृत्व करेगा उत्तर प्रदेश : ए. के. शर्मा

Advertisement Box

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विशेष प्रयासों से बायो एनर्जी क्षेत्र में नई पहचान बना रहा उत्तर प्रदेश: श्री ए के शर्मा

11 से 13 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा में होगा अंतर्राष्ट्रीय बायोएनर्जी एवं टेक एक्सपो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी सभागार, लखनऊ में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET Expo 2026) की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय स्टेकहोल्डर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने की। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, निवेश संभावनाओं, उद्योग सहभागिता तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री आशीष गोयल, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (UPNEDA) के निदेशक श्री रविंद्र सिंह, सचिव श्री पंकज सिंह, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज ऊर्जा परिवर्तन, हरित विकास और निवेश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। IBET Expo 2026 प्रदेश को बायोएनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), एथेनॉल, बायोडीजल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF), वेस्ट-टू-एनर्जी तथा अन्य हरित प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त मंच बनेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण उत्तर प्रदेश के पास कृषि अपशिष्ट का विशाल भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में लगभग 17 मिलियन टन कृषि अपशिष्ट में से केवल 5 मिलियन टन का ही उपयोग हो रहा है। इसकी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर प्रदेश ग्रीन एनर्जी उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बायोएनर्जी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाना है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में लगातार प्रभावी प्रयास किए गए हैं तथा समय की आवश्यकता के अनुरूप नीतियों को और अधिक सशक्त एवं अद्यतन किया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने सभी विभागों, उद्योग संगठनों एवं स्टेकहोल्डर्स से समन्वित प्रयास करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो प्रदेश में निवेश, रोजगार सृजन, तकनीकी नवाचार तथा सतत विकास को नई गति देगा और उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान प्रदान करेगा।

बैठक में बताया गया कि 11 से 13 अगस्त, 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाला IBET Expo 2026 उत्तर प्रदेश सरकार एवं UPNEDA द्वारा इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश-विदेश के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योगपति, निवेशक एवं ऊर्जा विशेषज्ञ भाग लेंगे।एक्सपो के दौरान 25 से अधिक सम्मेलन सत्र, 120 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय वक्ताओं के संबोधन, 150 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी तथा हजारों प्रतिनिधियों एवं व्यावसायिक आगंतुकों की भागेदारी होगी।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp