Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

योगी सरकार की बड़ी पहल: युवाओं के रोजगार के लिए सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

योगी सरकार की बड़ी पहल: युवाओं के रोजगार के लिए सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

 

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने किया शुभारंभ, एक ही मंच पर जुड़ेंगे छात्र, संस्थान और उद्योग

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने और तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट पोर्टल का शुभारंभ किया।

Advertisement Box

इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और उद्योगों को एक ही डिजिटल मंच पर जोड़ा जाएगा, जिससे रोजगार एवं प्लेसमेंट की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनेगी।

पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं

  • उद्योग अपनी रिक्तियों (Vacancies) और रोजगार के अवसर सीधे पोर्टल पर प्रकाशित कर सकेंगे।
  • छात्र अपना प्रोफाइल और प्रोफेशनल रिज्यूमे तैयार कर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • पोर्टल पर नौकरी की अधिसूचना, पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, कंपनी का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी।
  • कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों के रिज्यूमे को फ़िल्टर कर चयन प्रक्रिया को आसान बना सकेंगी।
  • चयनित अभ्यर्थियों की जानकारी भी पोर्टल पर अपडेट की जा सकेगी।

छात्रों के लिए रिज्यूमे बिल्डर

पोर्टल पर विद्यार्थियों को रिज्यूमे बिल्डर की सुविधा मिलेगी, जिसके माध्यम से वे अपनी शैक्षिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण, सेमेस्टर एवं वर्षवार उपलब्धियां, इंटर्नशिप, प्रमाणपत्र, कौशल और कार्य अनुभव दर्ज कर पेशेवर रिज्यूमे तैयार कर सकेंगे।

शिक्षण संस्थानों को भी मिलेगा लाभ

तकनीकी संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए पोर्टल पर प्लेसमेंट मैनेजमेंट सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से संस्थान नौकरी की सूचनाएं, चयनित विद्यार्थियों का विवरण, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अन्य संबंधित जानकारी का प्रबंधन कर सकेंगे।

रोजगार के नए अवसर

प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सेंट्रलाइज्ड प्लेसमेंट पोर्टल तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उद्योगों, शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp