Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशुओं के चारे की उपलब्धता पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पशुओं के चारे की उपलब्धता पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक

कृषि, पशुपालन और पर्यटन के एकीकृत विकास मॉडल पर विशेषज्ञों ने दिया प्रस्तुतीकरण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में विधान भवन के समिति कक्ष संख्या-44 में प्रदेश में पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गौवंश एवं अन्य पशुओं के लिए निर्बाध चारा उपलब्ध कराने की रणनीति तैयार करना तथा इस दिशा में आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श करना था।

Advertisement Box

बैठक के दौरान चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (उन्नाव परिसर) के वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने कृषि, पशुपालन एवं पर्यटन के एकीकृत विकास मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस मॉडल के माध्यम से कृषि और पशुपालन को पर्यटन से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने विशेषज्ञों के सुझावों का विस्तृत अध्ययन कर सहयोगात्मक कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, पशुधन मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव कृषि रविन्द्र, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी तथा चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (उन्नाव परिसर) के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।:::

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp