Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उमस से बेहाल दिल्लीवासियों को मौसम ने दी राहत की दस्तक

आंधी-बारिश के आसार
आंधी-बारिश के आसार
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज आंधी और धूल भरी हवाओं ने लोगों को हैरान कर दिया। कुछ ही मिनटों में आसमान धूल के घने गुबार से ढक गया और कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर चल रहे लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तेज हवाओं के कारण खुले में लगी दुकानों, रेहड़ी-पटरी और अस्थायी ढांचों का सामान उड़ने लगा। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों ने नुकसान से बचने के लिए जल्दबाजी में अपना सामान समेटकर दुकानें बंद कर दीं। वहीं, राहगीर धूल से बचने के लिए मुंह ढककर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

Advertisement Box

अचानक आए इस अंधड़ का असर यातायात पर भी दिखाई दिया। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई चालकों को दिन के उजाले में ही हेडलाइट्स और इंडिकेटर्स का सहारा लेना पड़ा। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हुई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इस मौसम परिवर्तन ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी दी है। पिछले कई दिनों से तीखी धूप और बढ़ती नमी के कारण लोग बेहाल थे। मंगलवार सुबह भी बादलों की आवाजाही के बावजूद उमस का असर बना हुआ था और बिना एयर कंडीशनर के राहत मिलना मुश्किल हो रहा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आंधी के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, बारिश होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था। सुबह 9:30 बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp