Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में 15 छात्रों की मौत, रेस्क्यू के बीच छलके डिप्टी सीएम के आंसू

नीचे कूदे युवक को लोग उठाकर सड़क की दूसरी तरफ लेकर आए।
नीचे कूदे युवक को लोग उठाकर सड़क की दूसरी तरफ लेकर आए।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। कोचिंग सेंटर में लगी आग में अब तक 15 छात्र-छात्राओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक छात्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह हादसा राज्य के हालिया वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते धुएं का घना गुबार पूरे भवन में फैल गया, जिससे कई छात्रों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने बाथरूम में शरण ली, तो कई पहली मंजिल से कूद पड़े। दमकल कर्मियों और सुरक्षाबलों ने इमारत की पिछली दीवार तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हाइड्रोलिक लिफ्ट और विशेष उपकरणों की मदद से घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।

Advertisement Box

घटनास्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी हादसे की भयावहता देखकर भावुक हो उठे। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकांश मृतक छात्र हैं, जो अपने बेहतर भविष्य के सपने लेकर कोचिंग सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया और कहा कि बच्चों को बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता थी।

घायलों को तत्काल केजीएमयू ट्रामा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला किया है। प्रशासन ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp