Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी लेकर विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी, अध्यक्ष सतीश महाना से की शिष्टाचार भेंट

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी लेकर विधानसभा पहुंचे खिलाड़ी, अध्यक्ष सतीश महाना से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की ट्रॉफी के साथ यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर और सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों के कप्तानों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 14 अगस्त से लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement Box

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश टी-20 लीग युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा रही है। इस लीग के माध्यम से प्रदेश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलेंगे, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

विधानसभा पहुंचने वाले खिलाड़ियों में लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कानपुर सुपरस्टार्स के कप्तान समीर रिजवी, नोएडा किंग्स के कप्तान माधव कौशिक, गोरखपुर लायंस के कप्तान आर्यन जुयाल, मेरठ मेवरिक्स के कप्तान स्वास्तिक चिकारा और काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

शिष्टाचार भेंट के बाद खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन के विभिन्न कक्षों और प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें विधानसभा भवन के ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक और स्थापत्य महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp