Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सैफई पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गाय संरक्षण आंदोलन को मिला सपा का समर्थन

सैफई पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
सैफई पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

सैफई (इटावा)। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गौ-रक्षा और गौ-सम्मान यात्रा शनिवार को सैफई पहुंची, जहां समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया गया।

सैफई के एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डिंपल यादव ने मंच से शंकराचार्य का अभिनंदन करते हुए कहा कि यादव समाज का गाय से सदियों पुराना संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि हम यादववंशी लोग हैं और गाय को हमेशा मां के रूप में देखते आए हैं। गाय ने समाज को पोषण देने का काम किया है और उसके संरक्षण के लिए जो भी संभव होगा, समाजवादी पार्टी और मैं व्यक्तिगत रूप से हर प्रयास करेंगे।

Advertisement Box

डिंपल यादव ने कहा कि सैफई, करहल, जसवंतनगर और किशनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शंकराचार्य के विचार सुनने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है और गाय संरक्षण के मुद्दे को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ रही है।

कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण की 60 फीट ऊंची प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समर्थकों ने शंकराचार्य के दर्शन किए और उनके विचारों को सुना।

अपने संबोधन में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गौ-संरक्षण केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विषय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू किया गया आंदोलन आज भी जारी है और जब तक गाय को उसका उचित सम्मान नहीं मिलेगा, यह अभियान चलता रहेगा।

शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि गौ-हत्या के पीछे आर्थिक स्वार्थ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के कारण इस विषय पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की पहचान है और इसके संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होना होगा।

कार्यक्रम में मौजूद शिवपाल सिंह यादव ने भी शंकराचार्य के अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दिया और गौ-संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp