
Written by
Bureau Report
25 मई से शुरू होगा नौतपा, 9 दिनों तक पड़ेगी भीषण गर्मी
25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून 2026 तक रहेगा। नौतपा को साल के सबसे गर्म दिनों में माना जाता है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है और तेज गर्मी के साथ लू चलने की संभावना रहती है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार नौतपा का विशेष धार्मिक महत्व भी माना गया है। इस अवधि में दान-पुण्य, जल सेवा और जरूरतमंदों की सहायता को अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों किए गए पुण्य कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा के दौरान कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।









