Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन-पूजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन-पूजन

प्रयागराज, 18 मई 2026। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज स्थित पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यह मंदिर स्वामी भजनानन्द मृत्युंजय धाम परिसर में स्थित है।

Advertisement Box

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे तथा समस्त जगत का कल्याण हो।

इसके पश्चात श्री मौर्य ने महामंडलेश्वर स्वामी शारदानन्द जी महाराज के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp