
लखनऊ में ढाबा संचालक हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में हुए ढाबा संचालक विजय यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक विजय यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के खुलासे के लिए मड़ियांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच में जुटी थी। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी निखिल पाण्डेय, अतुल सिंह और नवीन पाण्डेय को गिरफ्तार किया। वहीं चौथे आरोपी ऋषभ शुक्ला को घैला पुल क्षेत्र से दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।








