Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखिलेश का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला, मूर्ति तोड़फोड़ और भेदभाव के लगाए आरोप

अखिलेश बनाम योगी आदित्यनाथ
अखिलेश बनाम योगी आदित्यनाथ
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादन ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले दस वर्षों में देश और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि जिन लोगों पर इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदारी के आरोप लगते हैं, वही लोग चुनाव से पहले बजट के माध्यम से सहायता देकर ‘गलत संदेश’ देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक है और ऐसे प्रयासों को समझती है।

Advertisement Box

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में दलितों, पिछड़ों और PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) के साथ भेदभाव जारी है। उनके अनुसार, सरकार इन वर्गों की समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है, जिससे सामाजिक असंतोष बढ़ रहा है। तो दूसरी ओर नोएडा में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की कथित नाकामी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। अखिलेश यादव के अनुसार, यदि यह घटना किसी साज़िश का हिस्सा है, तो इसके लिए मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp