Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

100 वर्ष की हुईं प्रतिभा जोशी, मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

100 वर्ष की हुईं प्रतिभा जोशी, मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

महापौर, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री का संदेश पहुंचाकर किया सम्मानित, अनुशासन और शिक्षा से भरे जीवन को बताया प्रेरणा

लखनऊ। इंदिरा नगर निवासी श्रीमती प्रतिभा जोशी ने गुरुवार को अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शतायु होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री का संदेश लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल, जिलाधिकारी विशाख जी. और नगर आयुक्त गौरव कुमार उनके आवास पहुंचे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और ‘एक जनपद, एक उत्पाद (ओडीओपी)’ का स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्र पाल सिंह और एसडीएम सदर मनोज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Advertisement Box

16 जुलाई 1926 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन्मीं प्रतिभा जोशी ने संसाधनों के अभाव में दीये की रोशनी में पढ़ाई करते हुए वर्ष 1940 में एंग्लो वर्नाक्युलर मिडिल स्कूल की परीक्षा में तत्कालीन संयुक्त प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वर्ष 1944 में उन्होंने एडम्स गर्ल्स स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा भी उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण की।

वर्ष 1946 में इंजीनियर तारा चरण जोशी से विवाह के बाद उन्होंने परिवार और समाज के प्रति अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने क्रांतिकारियों के लिए मफलर और बैज तैयार कर राष्ट्रसेवा में भी योगदान दिया।

प्रतिभा जोशी ने अपनी दीर्घायु का श्रेय अनुशासित जीवन, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच को दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी से माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके 100वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरा परिवार एकत्र होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp