Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2019 के टैक्सी चालक हत्याकांड का ₹50 हजार का इनामी आरोपी STF के हत्थे चढ़ा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

2019 के टैक्सी चालक हत्याकांड का ₹50 हजार का इनामी आरोपी STF के हत्थे चढ़ा

राजस्थान के डीडवाना से मोनू उर्फ अभिमन्यु यादव गिरफ्तार, लूट के इरादे से की थी चालक की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2019 में लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में वांछित ₹50 हजार के इनामी आरोपी मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव को राजस्थान के डीडवाना जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement Box

गिरफ्तार आरोपी मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु यादव बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र का निवासी है। एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों मिथिलेश पांडे, छोटू सिंह और मोहन यादव के साथ मिलकर 14 जुलाई 2019 की रात एयरपोर्ट जाने के बहाने UP53 AT 1469 नंबर की टैक्सी बुक की थी।

आरोपियों ने टैक्सी लूटने की नीयत से चालक शुभम पांडे की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद वे टैक्सी लेकर वाराणसी की ओर फरार हो गए।

एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नगर थाने को सौंप दिया है। मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में स्थानीय पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp