
Written by
Bureau Report
ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार पर सूचना विभाग द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा श्रद्धापूर्वक भगवान हनुमान जी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने विधि-विधान से भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया।
भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।









