Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश बीएड रिजल्ट 2026 जारी
उत्तर प्रदेश बीएड रिजल्ट 2026 जारी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रैंक जारी की गई है।

रिजल्ट का औपचारिक ऐलान डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीडियो कॉल के माध्यम से टॉप करने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम की भी सराहना की।

Advertisement Box

यह परीक्षा 31 मई 2026 को प्रदेश के 72 जिलों में 1011 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 4,44,958 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 2,72,659 महिलाएं, 1,72,297 पुरुष और 2 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे।

परीक्षा में लगभग 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। पहली पाली में 4,00,499 और दूसरी पाली में 4,00,756 अभ्यर्थी शामिल हुए। कासगंज और पीलीभीत में सर्वाधिक 95 प्रतिशत उपस्थिति रही, जबकि गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में यह आंकड़ा 84 प्रतिशत दर्ज किया गया।

परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। सभी केंद्रों की निगरानी के लिए हाईटेक कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। 22 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा की निगरानी की गई, जबकि 5651 बायोमेट्रिक मशीनों से अभ्यर्थियों की पहचान की गई। फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर चार अभ्यर्थियों का परिणाम निरस्त किया गया।

रिजल्ट ओएमआर शीट की डबल स्कैनिंग और इमेज स्कैनिंग के आधार पर तैयार किया गया। कुल 4,00,107 अभ्यर्थियों को रैंक प्रदान की गई, जिनमें 1,53,612 पुरुष, 2,46,494 महिला और एक ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं।

टॉपर्स की सूची में अलीगढ़ की वंदना सिंह ने पहला, नितिन पचौरी ने दूसरा और जौनपुर की मिश्रा खुशी अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप 10 में चार पुरुष और छह महिला अभ्यर्थियों ने जगह बनाई।

अधिकारियों के अनुसार, तकनीक आधारित परीक्षा प्रणाली और सख्त निगरानी व्यवस्था के कारण इस बार परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp