Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नया अध्याय लिखने में सफल रही मोदी सरकार: सुरेश कुमार खन्ना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का नया अध्याय लिखने में सफल रही मोदी सरकार: सुरेश कुमार खन्ना

लखनऊ, 16 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिला है तथा देश में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 4.50 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं।

Advertisement Box

किसानों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को सुरक्षा कवच मिला है। साथ ही 25 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं और किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मोदी सरकार की पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 5.37 करोड़ से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से 81 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए श्री खन्ना ने कहा कि इन पहलों ने युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 21 हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं तथा वर्ष 2017 में 6 प्रतिशत रही बेरोजगारी दर घटकर 2025 में 3.1 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2014 में देश में 74 हवाई अड्डे थे, जिनकी संख्या बढ़कर 160 हो गई है। इसी प्रकार एक्सप्रेसवे नेटवर्क और डिजिटल कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। डिजिटल इंडिया अभियान ने पारदर्शिता, जवाबदेही और सुगमता को नई दिशा दी है।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल, बुंदेलखंड, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं ने विकास को नई गति दी है। रक्षा गलियारा, डेटा सेंटर पार्क, मेट्रो रेल परियोजनाएं और गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित कर रहे हैं।

श्री खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और संकल्प की कहानी है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp