Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी ब्रिगेडियर बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रचा फिल्मी जाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

फर्जी ब्रिगेडियर बनकर रौब झाड़ने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने रचा फिल्मी जाल

नई दिल्ली। खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताकर लोगों पर रौब जमाने वाले एक युवक को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से सेना के वरिष्ठ अधिकारी होने का झूठा दावा कर रहा था।

Advertisement Box

पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आर्यन वर्दी पहनकर लोगों को गुमराह कर रहा है और खुद को ब्रिगेडियर बताकर प्रभाव जमाता है। आरोपी को शक न हो, इसके लिए पुलिस और सैन्य अधिकारियों ने आम नागरिक बनकर उससे संपर्क किया और उसे भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरणात्मक भाषण देने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह छावनी क्षेत्र स्थित शहीद म्यूजियम में किया गया। जैसे ही आर्यन ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, पहले से मौजूद अधिकारियों ने उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी पहचान पत्र और ब्रिगेडियर की वर्दी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है। उसके पिता बागवानी विभाग में अधिकारी हैं, जबकि मां एक स्कूल में शिक्षिका हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसने फर्जी सैन्य पहचान का इस्तेमाल किन-किन उद्देश्यों के लिए किया और क्या उसने किसी प्रकार का लाभ भी प्राप्त किया था।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp