Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेटी का सम्मान सर्वोपरि, किसी भी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बेटी का सम्मान सर्वोपरि, किसी भी बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी बेटी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में कुछ लोगों द्वारा की गई अनुचित टिप्पणियां उनके संज्ञान में आई थीं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक भाषा या टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा, “बेटी, बेटी होती है। हम उस संस्कृति में पले-बढ़े हैं जहां गांव की बेटी को पूरे गांव की बेटी माना जाता है। इसलिए किसी भी बेटी के सम्मान से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव का नाम लेते हुए कहा कि दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भी भाषा की मर्यादा का पालन करने की सीख देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले यह भी देखना चाहिए कि उनके अपने लोग किस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मामले में सभी दलों और समाज के लोगों को संवेदनशीलता और मर्यादा का परिचय देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून का उल्लंघन करता है या आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

WhatsApp