
Written by
Bureau Report
दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है
इंडियन ऑयल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत पहले के 97 रुपये 77 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 98 रुपये 64 पैसे प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 90 रुपये 67 पैसे प्रति लीटर से 91 रुपये 58 पैसे प्रति लीटर हो गई है।









