Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे, ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर होगी बड़ी चर्चा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे, ग्रीन एनर्जी और स्पेस सेक्टर पर होगी बड़ी चर्चा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह समिट भारत और उत्तरी यूरोपीय देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement Box

समिट में पीएम मोदी नॉर्वे,स्वीडेन,डेनमार्क,फ़िनलैंड और आइसलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बैठकों में व्यापार, निवेश, नई तकनीक, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा जैसे विषयों पर बातचीत होने की संभावना है।

इस दौरे में ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, ग्रीन शिपिंग और क्लाइमेट टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस रहेगा। भारत और नॉर्डिक देश स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स में सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

स्पेस सेक्टर भी इस समिट का अहम हिस्सा रहेगा। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी और नॉर्वे की स्पेस एजेंसी के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस साझेदारी से अंतरिक्ष अनुसंधान और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए अवसर खुल सकते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp