Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम मोदी का गाजियाबाद दौरा : इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कुछ रास्ते बंद रहेंगे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

पीएम मोदी का गाजियाबाद दौरा : इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, कुछ रास्ते बंद रहेंगे

गाजियाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद आगमन से पहले सरकारी तंत्र ने कमर कस ली है। साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर उद्घाटन और वसुंधरा में पीएम की जनसभा के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

क्या है योजना

Advertisement Box

कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी और आम जनता के आगमन एवं प्रस्थान को ध्यान में रखकर पार्किंग स्थल का चयन करने के साथ-साथ डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। 20 अक्टूबर की सुबह से डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम संपन्न होने तक यह प्रभावी रहेगा। पीएम मोदी शुक्रवार को साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पहुंचेंगे। रैपिडएक्स स्टेशन का उद्घाटन करने के उपरांत वे वसुंधरा सेक्टर-8 में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पीएम के अलावा वीवीआईपी और आमजन का आगमन होना है। इस दौरान जाम की समस्या से निपटने और आमजन को बगैर किसी रुकावट के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का खाका तैयार कर लिया गया है।

एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि रूट पार्किंग एवं डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। जनसभा स्थल के पास मेट्रो साइट गिल्ड्स अपार्टमेंट में पार्किंग संख्या-2 बनाई गई है, जहां सभी जनप्रतिनिधियों के वाहन पार्क हो सकेंगे। इसके अलावा साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन के गेट नंबर-1 के पीछे रैपिडएक्स फिलिंग स्टेशन में पार्किंग संख्या-11 होगी। जहां एनसीआरटीसी अधिकारी एवं कर्मचारियों के वाहन खड़े किए जाएंगे।

प्रतिबंधित किए गए रूट

हिंडन एयरपोर्ट गोल चक्कर से मोहन नगर होते हुए साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
थाना लिंक रोड रेड लाइट से साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन एवं जनसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा।
सीआईएसएफ रोड इंदिरापुरम से साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन एवं जनसभा की ओर जनसभा में आने वाले वाहनों को छोड़कर सभी
प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
लाल कुआं से सीमापुरी के मध्य दोनों और के मार्ग पर सभी प्रकार के भारी, मध्य, हल्के, व्यावसायिक वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
लोनी से भोपुरा हिंडन गोल चक्कर से नागद्वारा होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की ओर एवं एएलटी चौराहे से राजनगर एक्सटेंशन से रोटरी गोल चक्कर से नागद्वारा होते हुए व भोपुरा से लोनी की ओर सभी प्रकार के वहां पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp