Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सक्रियता, संगठन-संवाद पर मंथन तेज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

विनोद तावड़े और नितिन नवीन से मुलाकात, यूपी बीजेपी में सियासी हलचल

नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के बाद यूपी भाजपा में सियासी हलचल तेज हो गई है और संगठन व सरकार के बीच तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Advertisement Box

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, आगामी रणनीतियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से मंथन हुआ। खासतौर पर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि सरकार की योजनाएं जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचें।

लखनऊ में हुई हालिया बैठकों के बाद दिल्ली में इस तरह की सक्रियता को भाजपा नेतृत्व की रणनीतिक कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में यूपी की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और ग्राउंड मैनेजमेंट पर भी चर्चा हुई।

इस बीच केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन विस्तार और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

हालांकि ये मुलाकातें औपचारिक तौर पर शिष्टाचार भेंट बताई जा रही हैं, लेकिन इनके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। लगातार हो रही इन बैठकों से भाजपा में संगठन और सरकार के बीच संवाद और समन्वय को मजबूत करने की कवायद तेज होती नजर आ रही है, साथ ही आगामी चुनावी रणनीति को लेकर भी मंथन जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp