Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत

FILE PHOTO
FILE PHOTO
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

दिल्ली के मौसम में शनिवार, 2 मई को अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब आरके पुरम समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को राहत दी और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है, जिसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व आंधी के रूप में देखा जा रहा है।

2 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 3 मई के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने ठनका गिरने की भी चेतावनी दी है। 4 और 5 मई को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
WhatsApp