Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

AC ब्लास्ट से लगी आग, देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग चपेट में

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा कर दिया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल मुश्किल बनी हुई है क्योंकि कई शव बुरी तरह झुलस चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 3:30 बजे इमारत की दूसरी मंजिल के पीछे लगे एयर कंडीशनर में हुए ब्लास्ट के बाद लगी। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और तीसरी मंजिल तक फैल गई। उस समय इमारत में कई लोग सो रहे थे, जिन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।

Advertisement Box

स्थानीय लोगों के अनुसार, तीसरी मंजिल पर रह रहे एक परिवार ने जान बचाने के लिए छत की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन छत का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और सीढ़ियों पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, जिस फ्लोर पर आग सबसे पहले लगी, वहां मौजूद चार लोगों की भी जलकर मौत हो गई।

दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इमारत के आगे के हिस्से से कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि पीछे फंसे लोगों को निकालने के लिए सरिया काटकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। इस दौरान एक बच्ची और एक महिला को सुरक्षित बचाया गया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, तीन शव बेड पर मिले, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को उठने तक का मौका नहीं मिला। कुछ शव सीढ़ियों पर भी पाए गए।

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि दूसरी मंजिल के पीछे पांच शव मिले हैं, जबकि एक अन्य शव उसी क्षेत्र में और तीन शव ऊपरी मंजिल पर पाए गए। उन्होंने कहा कि जब तक डीएनए जांच पूरी नहीं होती, मृतकों की पहचान और विवरण स्पष्ट नहीं हो पाएगा।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। हालांकि कुछ लोग इसे शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
WhatsApp