Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजीव कृष्ण ने एटीएस मुख्यालय का किया निरीक्षण, ऑपरेशंस और प्रशिक्षण पर दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

आधुनिक तकनीक, कमांडो ट्रेनिंग और एजेंसियों के समन्वय को मजबूत करने पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने 3 मई 2026 को एटीएस मुख्यालय का भ्रमण कर वहां की परिचालन तैयारियों, आधारभूत संरचना और आतंकवाद-रोधी प्रयासों की समीक्षा की।

Advertisement Box

इस दौरान उन्होंने एटीएस की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने उन्हें आतंकवाद से जुड़े मामलों की निगरानी, विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय और चल रही रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बदलते सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए एटीएस को आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। साथ ही प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने के लिए नई फील्ड यूनिट्स की स्थापना भी की गई है।

डीजीपी ने विशेष रूप से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण और आधुनिक तकनीक के उपयोग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कमांडोज़ के कौशल को बेहतर करने के लिए नियमित मॉक ड्रिल और आतंकवाद-रोधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा एटीएस कमांडोज़ के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और अन्य संस्थानों के साथ समन्वय कर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रेम गौतम सहित एटीएस के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp