Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे, औद्योगिक पार्क, लॉजिस्टिक हब और शहरी परियोजनाओं को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में उन्होंने प्रदेश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं और प्रक्रियागत बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चित्रकूट लिंक, फर्रुखाबाद लिंक और जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 31 मई तक 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भूमि स्वामियों से संवाद बढ़ाने और उचित मुआवजा देने पर जोर दिया। उन्होंने आगरा-लखनऊ-पूर्वांचल लिंक, झांसी लिंक और मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि डिफेंस कॉरिडोर के चित्रकूट नोड में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड की इकाई का शिलान्यास जल्द होगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब को मुख्यमंत्री ने राज्य के लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए गेम-चेंजर बताया।

राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी हो चुका है और अब शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल योजना के तहत 75 जिलों में 150 विद्यालयों के निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और विद्यालयों के लिए उपयुक्त लोकेशन चुनने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मॉडल बिल्डिंग बायलॉज को निवेश अनुकूल बनाकर शीघ्र लागू करने की बात कही। उन्होंने औद्योगिक भूखंडों के समयबद्ध उपयोग, निवेशकों से संवाद और बायो एनर्जी व सीबीजी परियोजनाओं में नवाचार को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

बैठक में यह भी बताया गया कि लखनऊ में प्रस्तावित सीड पार्क और टेक्सटाइल्स पार्क को विकसित करने की दिशा में कार्य जारी है, जो निवेश और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इसके साथ ही ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम और इंटीग्रेटेड सिटी बस टर्मिनल, वृंदावन योजना जैसी शहरी परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp