
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिविल अस्पताल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, भाजपा विधायक नीरज बोरा तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान और विचारों को स्मरण किया गया।









