
जलभराव पर मेयर सख्त, सीसामऊ नाले का किया निरीक्षण
कानपुर। सोमवार को हुई बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने पर मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के साथ सीसामऊ नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वीआईपी रोड पर जलभराव को लेकर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।
मेयर ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीसामऊ नाले पर अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया, जिस पर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।
मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि शहर में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कानपुर की विभिन्न नागरिक समस्याओं और जलभराव की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए उन्हें पत्र लिखा जाएगा, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।









