Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृंदा होम्स-2 में AOA गठन को लेकर हुई अहम बैठक, निवासियों ने दी सहमति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

गाजियाबाद की आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित वृंदा होम्स-2 सोसायटी में रविवार को निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सोसायटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के गठन को लेकर चर्चा करना था। इस दौरान बड़ी संख्या में फ्लैट ओनर्स और निवासी मौजूद रहे।

बैठक में AOA के गठन से होने वाले लाभों, सोसायटी के बेहतर प्रबंधन, रखरखाव और निवासियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी ओनर्स ने अपनी राय रखी और सोसायटी के विकास के लिए AOA गठन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisement Box

चर्चा के बाद सभी फ्लैट ओनर्स ने सर्वसम्मति से AOA के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही सोसायटी में AOA गठन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। निवासियों ने उम्मीद जताई कि AOA के गठन से सोसायटी के प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी। अब जल्द ही आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर AOA के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp