Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण गर्मी से देश बेहाल, अगले दो दिन राहत नहीं

गर्मी का प्रकोप जारी
गर्मी का प्रकोप जारी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा में 47.6°C और मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.8°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों की सूची में सभी शहर भारत के रहे। उत्तर प्रदेश के 22 शहर इस सूची में शामिल थे। सुबह 10:50 बजे ओडिशा का बलांगीर 45°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि दोपहर में महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में तापमान 47.2°C तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए, जहां पारा 47°C से ऊपर रहा। तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे।

Advertisement Box

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मई को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव जारी रह सकती है। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम और मेघालय में भारी बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
WhatsApp