Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश में भीषण गर्मी का कहर, अगले 3 दिन राहत नहीं

गर्मी का प्रकोप जारी
गर्मी का प्रकोप जारी
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Rishabh Rai

देशभर में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। शुक्रवार दोपहर देश के कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। AQI Weather के मुताबिक दुनिया के 22 सबसे गर्म शहर भारत में दर्ज किए गए, जिनमें उत्तर प्रदेश के 13 शहर शामिल हैं। ओडिशा का बोलांगीर और बिहार का सासाराम सबसे अधिक गर्म शहरों में रहे।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार गुरुवार रात देश के 35 शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार के पटना और गया में 22 से 26 मई तक पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं पंजाब सरकार ने स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदलते हुए सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालन के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box

मौसम विभाग ने 23 मई को राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी लू चलने की संभावना है। वहीं असम, मेघालय, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

24 मई को भी बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गर्म और उमसभरा मौसम रहेगा। वहीं केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इधर बिहार के मधेपुरा और सहरसा में बारिश के दौरान बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है, इसलिए पानी का सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग बेहद जरूरी है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

WhatsApp