Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लॉन्च की वेबसाइट ‘इंसाफ के सिपाही’, कहा- गैर-बीजेपी मुख्यमंत्री इससे जुड़ें, जिससे गुलामी खत्म हो, कर्नाटक में प्रदर्शन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लॉन्च की वेबसाइट ‘इंसाफ के सिपाही’, कहा- गैर-बीजेपी मुख्यमंत्री इससे जुड़ें, जिससे गुलामी खत्म हो, कर्नाटक में प्रदर्शन

पूर्व कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने बेवसाइट ‘इंसाफ के सिपाही’ लॉन्च की है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार के अन्याय से लड़ने के लिए यह प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिब्बल ने कहा कि मेरे साथी वकीलों और गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों से अनुरोध है कि इस वेबसाइट के जरिए वो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं जिससे गुलामी को खत्म किया जा सके.

Advertisement Box

ये देश के लोगों के लिए है और मुझे लगता है कि मोदी भी इसका विरोध नहीं करेंगे. उन्होंने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी का विरोध करने के लिए नहीं बैठे हैं, बल्कि उन्हें सुधार देंगे.

इस दौरान सिब्बल ने कर्नाटक के बीजेपी विधायक के बेटे प्रशांत से 6 करोड़ के कैश बरामद होने के मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अभी तक MLA के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई है. अगर इस मामले में कांग्रेस नेता का बेटा आरोपी होती तो हालात कुछ और ही होते. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्या ED कर्नाटक गई थी? अगर वह कांग्रेस नेता होते तो एजेंसी अब तक उनके घर पहुंच गई होती।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp