Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली BJP अध्यक्ष का इस्तीफा, 12 साल बाद पंजाबी चेहरे को मिली कमान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

दिल्ली BJP अध्यक्ष का इस्तीफा, 12 साल बाद पंजाबी चेहरे को मिली कमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम की कमान अब आप के हाथों में है. बीते 15 सालों तक MCD पर शासन करने वाली बीजेपी अब विपक्ष की भूमिका निभाएगी. इन MCD चुनावों में हार के बाद बीजेपी दिल्ली के चीफ आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कमान संभाली. इसी के साथ दिल्ली भाजपा में पंजाबी चेहरे की एंट्री हो गई है.

Advertisement Box

इससे पहले साल 2010 में प्रोफेसर ओम प्रकाश कोहली (पंजाबी) अध्यक्ष चुने गए थे. आपको बता दें कि मदन लाल खुराना, एच.के.एल भगत, जगप्रवेश चंद्रा, विजय कुमार मल्त्रोहा, केदार नाथ साहनी जैसे पंजाबी नेता आज भी याद किए जाते हैं.

बचपन से स्वयंसेवक वीरेन्द्र सचदेवा एक ग्रेजुएट व्यक्ति हैं. 1988 से राजनीति में सक्रिय सचदेवा चांदनी जिले के भाजपा उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे और फिर 2007 में चांदनी चौक के जिलाध्यक्ष बने. सचदेवा 2014 में मयूर विहार जिले के अध्यक्ष भी चुने गए और 2009 में प्रदेश में मंत्री रहे और 2020 में प्रदेश उपाध्यक्ष बने. वे पार्टी के विभिन्न संगठात्मक जिलों के प्रभारी भी रहे हैं. 2012 से 2014 तक सचदेवा दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्रमुख रहे और 2017 से 2020 तक पार्टी की राष्ट्रीय गुड गर्वनेन्स विभाग के सदस्य रहे.

इन सबके अलावा वे भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष एवं दिल्ली तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हैं. इससे पहले वे भारतीय ओलंपिक संघ के एसोसिएट एक्जीक्यूटिव सदस्य रहे हैं. गौरतलब है कि सचदेवा ने पत्रकारिता भी की है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp