Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

अवध सूत्र पर बड़ी खबरें

लखनऊ- विशाल ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर में लगी आग, आग लगने से 4 गाड़ियां जलकर हुईं राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, ठाकुरगंज में है विशाल ऑटो मोबाइल सर्विस सेंटर.

Advertisement Box

ग्रेटर नोएडा- वेदांतम सोसायटी के फ़्लैट में लगी भीषण आग, 16 मंज़िल के फ्लैट में लगी भीषण आग, 16वीं मंज़िल से 17 वीं मंजिल तक पहुंची आग, करीब 1 घंटे से धू धूकर जलता रहा फ्लैट, फ्लैट में मौजूद लोगों ने बचाई अपनी जान, दमकल के पास आग बुझाने का इंतेजाम नहीं, 16वीं मंजिल तक आग बुझाने का इंतेज़ाम नहीं, शार्ट सर्किट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बिसरख क्षेत्र स्थित वेदांतम सोसायटी की घटना.

मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर कबाड़ के गोदाम में लगी आग, पटाखों की चिंगारी से कबाड़ गोदाम में आग, धीरे-धीरे गोदाम कबाड़ में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियों ने बुझाई आग, नई मंडी कोतवाली इलाका की घटना.

सहारनपुर- कार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को मारी टक्कर, टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में 7 लोग घायल,4 लोगों की हालत गंभीर, 3 गंभीर लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जनकपुरी थाना क्षेत्र के देहरादून चौक की घटना.

बुलंदशहर- कल से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, रंजिश में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हदीमपुर निवासी बताया जा रहा मृतक अनुज, पुलिस ने गांव के 3 युवकों को हिरासत में लिया, ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर बादशाहपुर का मामला.

बुलंदशहर- हीरो मोटर्स के सर्विस सेंटर पर लगी भीषण आग, सर्विस सेंटर के ऊपरी तल पर लगी भीषण आग, आग से लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ राख, आतिशबाजी की वजह से आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी, सिटी कोतवाली के लल्लाबाबू चौराहे चौराहे की घटना.

बुलंदशहर- गत्ता की फैक्ट्री में अचानक लगी आग, देखते ही देखते फैक्ट्री में रखा सामान जलकर ख़ाक, आग लगने के कारण जांच में नहीं हो सका स्पष्ट, सिकंदराबाद,बुलंदशहर से बुलाई गईं दमकल गाड़ियां, घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, सिकंदराबाद औधोगिक के एक फैक्ट्री का मामला.

रायबरेली- दीपावली पर्व के बाद बढ़ा वायु प्रदूषण, रायबरेली में भी दिखा वायु प्रदूषण का असर, रायबरेली में फोड़े गए लगभग डेढ़ करोड़ के पटाखे, आसमान में छाई है धुंध जैसी चादर, मॉर्निक वॉक करने आये लोगों ने कहा प्रदूषण बढ़ा, पटाखे फोड़ने के बाद आज वायु प्रदूषण बढ़ा, सांस लेने में लोगों को महसूश हो रहा वायु प्रदूषण.

बरेली- शार्ट सर्किट से गद्दा के गोदाम में लगी आग, चंद मिनट में लाखों का गत्ता जलकर राख, आग लगने से लगभग 1 करोड़ का हुआ नुकसान, सीओ दीप शिखा ने मौके पर पहुंच कर संभाला मोर्चा, भीड़ को खदेड़ कर दमकल गाड़ी को बुलाया, दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, बहेड़ी के आईसीआईसीआई बैंक के पास की घटना.

आगरा- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, बाइक से बाजार जाते समय हुआ हादसा, पुलिस ने युवक को CHC बाह में भर्ती कराया, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बाह थाना क्षेत्र के कृष्णा होटल के पास की घटना.

आगरा- दो मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, पहली मंजिल पर मकान,दूसरी पर जूते की फैक्ट्री, जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घनी आबादी में आग लगने से मची भगदड़, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जगदीशपुरा क्षेत्र के नबी सराय की घटना.

रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, मासूम नवजात की मौत, दो युवक गंभीर घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइकों के उड़े परखच्चे, पुलिस मौके पर पहुंची, बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी के पास की घटना.

कन्नौज- पत्नी के साथ दीवाली मनाने ईंट भट्ठा पहुंचे एसपी, एसपी के साथ उनकी पत्नी प्रिया दुबे रहीं मौजूद, एसपी ने गरीब बच्चों को दिये उपहार,मिठाई.

सीतापुर- शराबी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, बेड की फंटी से मार-मारकर मौत के घाट उतारा, लड़के ने मां को उतारा मौत के घाट, लहरपुर के रायपुरगंज केसरीगंज का मामला.

उत्तराखंड- सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे, आज सुबह 4.26 बजे कपाट बंद कर दिए गया है, शाम साढ़े पांच बजे बाद खुलेंगे चारधाम के कपाट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया, सूर्य ग्रहण पर 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाएगा, इसके चलते चारधाम समेत अन्य मंदिर बंद रहेंगे, शाम को 5.32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा, जिसके बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे.

दिल्ली- ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक को बधाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि सुनक को बधाई दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ऋषि सुनक को हार्दिक बधाई-प्रधानमंत्री मोदी, चूंकि आप ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मैं वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करेंगे, रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए उत्सुक हूं-मोदी, ब्रिटिश भारतीयों के ‘ जीवंत सेतु’ को शुभकामनाएं, हमने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक साझेदारी में बदला है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp