Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आ गयी इलेक्ट्रिक उड़ने वाली बाइक, कहीं भी कीजिये पार्क, जानिए फीचर्स और कीमत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

लंदन, तकनीक के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ते हुए आखिरकार इंजीनियर्स ने फ्लाइंग बाइक भी तैयार कर ही दी. अभी तक आपने हॉलीवुड फिल्मों में ही फ्लाइंग बाइक देखी होगी. लेकिन अब आप खुद इसपर सवार हो सकते हैं। जेम्स बॉन्ड स्टाइल में आप इस बाइक से उड़ान भर सकते हैं, खास बात यह कि इसके लिए आपको पायलट लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है.

दुनिया की यह पहली फ्लाइंग बाइक होगी और यह कॉमर्शियल तौर पर इस्तेमाल के लिए भी उपलब्ध है, यानी ये फ्लाइंग बाइक लांच हो चुकी है. फ्लाइंग बाइक को तैयर करने वाले स्वीडिश-पोलिश फर्म जेटसन ने कहा कि इसकी सवारी करने वाला जेम्स बॉन्ड की तरह महसूस करेगा.

Advertisement Box

जेटसन ने बताया कि इसे पिछले अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और अब यह साबित हो चुका है कि यह इस्तेमाल के लिए तैयार है. अगले साल के ऑर्डर पहले से ही लिए जा रहे हैं. जेटसन वन का वजन 86 किग्रा है और यह लगभग दो घंटे की बैटरी चार्जिंग समय के साथ 20 मिनट तक उड़ सकती है.

जेटसन वन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है, इसके लिए पायलट के लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है और यह 63mph (तकरीबन 101 kmh) की स्पीड से हवा में उड़ सकेगी. जेटसन वन को उड़ान भरने के लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं है और इसे आसानी से कहीं भी लैंड कराया जा सकता है. इसे खरीदने के लिए हर 15 मिनट पर कॉल की जा रही है।

कंपनी ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है. कंपनी ने बताया कि इस बाइक की कीमत 68,000 पाउंड हो सकती है यानी 68,84,487 रुपये. इसे तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पीटर टर्नस्ट्रॉम ने बताया कि जब पहली बार इसे मैंने उड़ाया, तो इसका अलग ही अनुभव था. इसमें वाइब्रेशन नहीं है।

इसे जॉयस्टिक से नियंत्रित किया जाता है. इसे अभी तक शहरों में उड़ाने की अनुमति नहीं मिली है. यह केवल ओपेन लैंड में उड़ाया जा सकता है. पीटर ने कहा कि हमारी अगली योजना 2026 तक टू-सीटर फ्लाइंग कार बनाने की है. हमारा लक्ष्य एक दशक के भीतर सभी को पायलट बनाना है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp