Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र को बुलेट सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर , लखनऊ केजीएमयू रिफर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र को बुलेट सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर , लखनऊ केजीएमयू रिफर

लखनऊ। देवरिया शहर के गोरखपुर रोड पर रेमंड शोरूम के सामने रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र को बुलेट सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

घटना रात करीब 1 बजे हुई। हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

शहर के कैलाशपुरी के रहने वाले शैलेन्द्र मद्धेशिया का कोतवाली रोड पर एचडीएफसी बैंक के बगल में स्वाद गृह नाम से रेस्टोरेंट है। उनका पुत्र शुभम मद्धेशिया उम्र 20 वर्ष रात करीब 11:00 बजे रेस्टोरेंट से दो कर्मचारियों के साथ घर जा जा रहे थे। अभी वह गोरखपुर रोड पर रेमंड शोरूम के सामने पहुंचे थे कि बुलेट सवार दो बदमाशों ने शुभम के गले से सटाकर गोली मार दी। दोनों बदमाश चेहरा ढके हुए थे। गोली लगने के बाद दोनों कर्मचारी जान बचाने को भागे। शुभम अकेले बाइक चलाते हुए रेस्टोरेंट पर पहुंचे। कर्मचारी लथपथ हालत में लेकर जिला अस्पताल गए।

Advertisement Box

चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के केजीएमयू में उन्हें भर्ती कराया गया।गोली गले में फंसी हुई है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी स्वजन ने देर से दी। पुलिस जब जिला अस्पताल पहुंची तब उन्हें एंबुलेंस पर बैठाकर गोरखपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्वजन से वार्ता करने के बाद पुलिस हमला करने वाले संभावित लोगों के घरों पर छापेमारी कर रही है। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। जिसमें एसओजी सर्विलांस सेल तथा कोतवाली पुलिस शामिल है। युवक का मोबाइल कॉल डिटेल भी निकाला जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp