Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश: संभल में सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, 7 की मौत 10 घायल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by

उत्तर प्रदेश: संभल में सड़क किनारे खड़े बारातियों को तेज रफ्तार बस ने कुचला, 7 की मौत 10 घायल

उत्तर प्रदेश: संभल जिले के बहजोई क्षेत्र में  सड़क किनारे खड़े बारातियों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया, जिससे 7 बारातियों की मृत्यु हो गई और 10 से अधिक घायल हो गये। बताया गया कि बारात की बस पंचर होने की वजह से बाराती सड़क किनारे खड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई सीएससी में भर्ती करा कर मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है घटना के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को धनारी क्षेत्र के छपरा निवासी सतीश के पुत्र विवेक की बारात चन्दौसी के सीता आश्रम पर गई थी। देर रात लगभग एक बजे बस बारात को लेकर वापस छपरा गांव लौट रही थी। मुरादाबाद-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहरावन गांव के अचानक बस के एक टायर में पंचर हो गया। चालक बस को सड़क किनारे खड़ी कर टायर बदलने लगा। उसी दौरान कुछ बाराती भी बस से नीचे उतरकर सड़क के किनारे खड़े हो गये।

Advertisement Box

तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया, जिससे वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में छपरा निवासी ओंकार (60) विनीत कुमार(32) छोटे(35), हप्पू(35), राकेश(55), अभय(18) और ग्राम कौआखेड़ा निवासी भूरे (40) की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में  विजेन्द्र, अभिषेक, अरविंद, सनी, गोविंद सहित दस से अधिक बाराती घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज़ हेतु बहजोई सीएचसी और मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

WhatsApp