Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
एयर मार्शल वीआर चौधरी होंगे ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफनई दिल्ली।​ ​​एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को ​वायुसेना का अग​ला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ ​बनाया गया है​​।​​ ​​उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तब दी गई है, जब भारतीय वायुसेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त कर रही है​​।​​​ लगभग 3,800 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव​ रखने वाले चौधरी पश्चिमी एयर कमांड भी संभाल चुके हैं​।​ उस वक्त पाकिस्तान ​​लगातार सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा था।​​​​​​​​​

वायुसेना मुख्यालय में ​​एयर मार्शल चौधरी को अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है​​​​।​ ​एयर मार्शल चौधरी​​ अभी तक ​दिल्ली में ​पश्चिमी कमान​ संभाल रहे थे​​​।​ अब उनकी जगह एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधा कृष्ण ​​को नियुक्त किया गया है​​​।​ एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ​को ​प्रयागराज में मध्य वायु कमान का प्रभार संभाल​ने भेजा गया है​।​ ​नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र रहे एयर मार्शल चौधरी को 29 ​दिसम्बर​, 1982 को ​वायुसेना की मुख्य लड़ाकू स्ट्रीम में शामिल किया गया था​​।​​​

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने लगभग 38 वर्षों के करियर में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। वे मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं​। उनके पास 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है​। एयर मार्शल चौधरी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है​। वे एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है​। इससे पहले एयर मार्शल विवेक चौधरी को उस वक्त पश्चिमी एयर कमांड के चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था जब पाकिस्तान लगातार सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा था। साथ ही पूर्वी लद्दाख में (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच काफी विवाद बढ़ गया था।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
WhatsApp