Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, पीएम सूर्यघर योजना में यूपी को नंबर-1 बनाने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, पीएम सूर्यघर योजना में यूपी को नंबर-1 बनाने के निर्देश

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने मार्च, अप्रैल और मई 2026 में लगातार तीन माह तक 50 हजार से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रदेश को संचयी घरेलू सौरकरण (क्यूम्यूलेटिव हाउसहोल्ड सोलराइजेशन) में भी देश में प्रथम स्थान दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

वेटलैंड संरक्षण एवं रामसर साइट के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी जनपद प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव वन विभाग को भेजें। विशेष रूप से यमुना नदी के पांच किलोमीटर क्षेत्र में स्थित आर्द्रभूमियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। अब तक 26 जनपदों के आधार पर 101 वेटलैंड अधिसूचित किए जा चुके हैं।

अन्नपूर्णा भवन निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त है। मुख्य सचिव ने शेष जनपदों को शीघ्र भूमि चिन्हांकन कर कार्ययोजना अपलोड करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पीएनजी कनेक्शन योजना के तहत प्रदेश में लगभग 16 लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत उपलब्ध धनराशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

WhatsApp